503 ग्राम गांजे सहित आरोपी को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर प्रभारी जितेन्द्र की टीम ने आरोपी को गांजा सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राकेश(41) वासी उन्नाव उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से मथुरा रोड मेवला महाराजपुर पुल के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 503 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-31 में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पेंटर का काम करता है। आरोपी नशा करने का आदी है। आरोपी गांजा को सदर बजार में किसी व्यक्ति से 4000/-रु में बेच कर मुनाफा कमाने के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।




