देसी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 12 जून, पुलिस आयुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने अवैध हथियार व जिंदा रोंद सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी आकाश गांव पारोली जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश हाल संतोष नगर सराय ख्वाजा का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सराय ख्वाजा के एरिया संतोष नगर से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर देसी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टा व जिंदा रोंद को अलीगढ़ से आते समय किसी अनजान व्यक्ति से सोशल मीडिया पर हवाबाजी करने के लिए 2200/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button