घर से लापता 32 वर्षी महिला को अपराध शाखा कैट की टीम ने कल्याण महाराष्ट्र से तलाश कर किया परिजनों के हवाले

Faridabad/Rakesh Kumar : 08 जून, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा कैट की टीम ने घर से लापता महिला को तलाश कर परिजनों के हवाले करने का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गुमशुदा महिला जनवरी माह में बिना बताए घर से निकल गई थी। जिसको परिजनों के द्वारा काफी तलाश किया गया नही मिलने पर महिला के संबंध में थाना खेडी पुल में परिजनों के द्वारा एक शिकायत दी गई। जिसपर थाना खेडी पुल में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश कि जा रही थी। जिसमें अपराध शाखा कैट भी काम कर रही थी। अपराध शाखा टीम ने तकनीकी व अपने गुप्त सूत्रों के माध्यम से महिला को कल्याण महाराष्ट्र से तलाश कर फरीदाबाद लाया गया। महिला के साथ उसका 4 साल का बेटा भी साथ था। जिसके ब्यान दर्ज कर हिदायत देते हुए महिला को परिजनों के हवाले किया है। महिला के परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button