देसी कट्टे सहित आरोपी को अपराध शाखा सेन्ट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेन्ट्रल की टीम ने देसी कट्टे सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चांद उर्फ भूपल्ली (22) किसान मजदूर कॉलोनी थाना ओल्ड का रहने वाला है। अपराध शाखा टीम ने आरोपी को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गांव फज्जुपुर चौक से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर उससे देसी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना BPTP में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि वह देसी कट्टे को हवाबाजी के लिए राजस्थान में किसी व्यक्ति से 2700/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में भी लडाई-झगडे व अवैध हथियार के मामले थाना खेडी पुल, शहर बल्लबगढ़ और सेक्टर-58 में दर्ज है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।




