देसी कट्टा सहित आरोपी को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए देसी कट्टे सहित आरोपी को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी यश उर्फ योगी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान बीपीटीपी एरिया से अवैध हथियार सहित काबू किया है।

आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना बीपीटीपी में शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को दनकौर के रहने वाले अपने एक दोस्त से 15 20 दिन पहले हवाबाजी के लिए 7000/-रु में खरीदकर लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button