देसी कट्टा व जिंदा रोंद सहिता आरोपी को अपराध शाखा सेन्ट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 12 जून, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेन्ट्रल की टीम ने देसी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी शंकर उर्फ टींकू(29) गांव नवादा फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान फज्जीपुर चौक सेक्टर-76 बीपीटीपी से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना बीपीटीपी में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में समाने आया कि आरोपी देसी कट्टा व जिंदा कार्टेज को किसी व्यक्ति से 3000/-रु में वारदात को अनजाम देते समय लोगो में भय बनाने के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में फरीदाबाद में 8 चोरी के मुकदमें थाना एसजीएम नगर,कोतवाली,एनआईटी,डबुआ में दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button