छिपा ले गए सोने की चेन…CCTV से हुआ खुलासा, ज्वेलरी शॉप पर ग्राहक बनकर आए व्यक्ति और महिला

पानीपत शहर की कृष्ण पुरा मार्किट स्थित ज्वेलरी शॉप में चोरी हो गई। ग्राहक बनकर आई महिला और व्यक्ति ने दुकानदार के बेटे को बातों में उलझाया। अलग-अलग डिजाइन की चेन देखने के बहाने एक चेन को छिपा लिया। जिसके बाद वे वहां से चले गए। शक होने पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो चोरी का खुलासा हुआ। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पसंद न आने की बात कहते हुए वहां से फरार हो गए थे आरोपी

ज्वेलर सुरेंद्र खन्ना ने बताया कि वह कृष्ण पुरा का रहने वाला है। उसकी दुकान मेन बाजार में खन्ना ज्वेलर्स के नाम से है। 2 अक्टूबर की दोपहर करीब ढाई बजे वह खाना खाने घर पर गया था। दुकान पर उसका बेटा अमन खन्ना बैठा था। इसी दौरान दुकान पर एक आदमी और महिला आए। उन्होंने अमन को चेन दिखाने को कहा। यहां उन्होंने खूब चेन देखते हुए एक चेन को हाथ में रख लिया और फिर अमन को कहा कि वह और चेन दिखाए। जब अमन और चेन उठाने के लिए मुड़ा तो इसी दौरान व्यक्ति ने अपने हाथ में ली हुई चेन महिला को दे दी। महिला ने चेन को चुन्नी के नीचे छिपा लिया। बातों में उलझा कर आरोपी पसंद न आने की बात कहते हुए वहां चले गए। अमन को जब शक हुआ तो उसने दुकान में लगे कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी। जिस दौरान पता लगा कि आरोपियों ने 15 ग्राम वजनी सोने की चेन चुराई है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button