8 महीने पहले हुई थी शादी….परिवार में था इकलौता, फोन पर बात कर रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

कैथल : कैथल में सोमवार रात करीब 7 एक युवक को ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मारकर कुचल दिया, जिस कारण युवक की मौके पर ही मौतहो गई। मृतक युवक की पहचान खेड़ी रायवाली निवासी 26 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है, जो एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता था। वह अपने परिवार का अकेला वारिस था और 8 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। राहुल के पिता ने बताया कि वह एक ट्रक ड्राइवर है।  सोमवार शाम राहु थाना टोल पर उसे खाना देने आया था और खाना देकर वापस घर लौट गया था। वह करीब 7 बजे गांव बरोट और बंदराना के बीच सड़क पर अपनी मोटरसाइकिल को खड़ी कर फोन पर बात कर रहा था। तभी अचानक बरोट की तरफ से रेता से भरी ट्राली लेकर ट्रैक्टर आया और उसने राहुल को पीछे से टक्कर मार दी।

राहुल टक्कर लगने से सड़क पर गिर गया और ट्रैकर ने उसके चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया, जिस कारण उसकी ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई, आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गए। परिजनों ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी ट्रैक्टर चालक की पहचान की ओर ट्रैक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया। राहुल के पिता ने बताया कि राहुल की शादी 8 महीने पहले हुई थी, इसी महीने उसकी पत्नी को भी बच्चा होने वाला है। राहुल से बड़ी उसकी एक बहन है जो शादीशुदा है। राहुल उनके परिवार का इकलौता बेटा था।इस तरह अचानक हादसा होने के कारण उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

NEWS SOURCE Credit : lalluram

 

Related Articles

Back to top button