गुरुग्राम चैप्टर ऑफ़ आईसीएमएआई (इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) ने आयोजित किया सेमिनार: बजट 2025, जीएसटी मुद्दे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विस्तृत चर्चा

गुरुग्राम: गुरुग्राम चैप्टर ऑफ़ आईसीएमएआई ने अपने अध्यक्ष सीएमए राकेश कुमार की अध्यक्षता में आज जीआईए हाउस, सेक्टर 14, गुरुग्राम में “सीएमए सशक्तिकरण: बजट 2025, जीएसटी मुद्दे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में आयकर विभाग की संयुक्त आयुक्त, सुश्री सुधा यादव (आईआरएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही आईसीएमएआई के केंद्रीय परिषद सदस्य, सीएमए राजेंद्र सिंह भाटी और एनआईआरसी के अध्यक्ष, सीएमए संतोष पंत ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथि सुश्री सुधा यादव ने अपने संबोधन में बजट 2025 के आयकर सुधारों और सीएमए प्रोफेशनल्स के लिए इसके प्रभाव पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बजट में प्रस्तावित सुधारों से न केवल कर अनुपालन में सुधार होगा, बल्कि करदाताओं के लिए भी प्रक्रिया आसान होगी।
इस कार्यक्रम में गुरुग्राम और आस-पास के क्षेत्रों से कई सीएमए प्रोफेशनल्स ने भाग लिया और अपने अनुभवों को साझा किया। सेमिनार के अंत में गुरुग्राम चैप्टर ऑफ आईसीएमएआई के अध्यक्ष, सीएमए राकेश कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के सेमिनार प्रोफेशनल्स के लिए ज्ञानवर्धक होते हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। इस कार्यक्रम में गुरुग्राम चैप्टर के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें सीएमए रूप सिंह (उपाध्यक्ष), सीएमए संदीप यादव (सचिव), सीएमए रेनू सिंघानिया (कोषाध्यक्ष) और सीएमए निखिल अग्रवाल (अध्यक्ष, प्रोफेशनल डेवलपमेंट सेल) शामिल थे। सभी पदाधिकारियों ने सेमिनार की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया और इसके सफल आयोजन के लिए समर्पित रूप से कार्य किया। कार्यक्रम का समापन सीएमए प्रोफेशनल्स के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हुआ और भविष्य में इस तरह के और कार्यक्रमों के आयोजन की उम्मीद जताई गई




