फिर 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गए साथ, तेज रफ्तार क्रेटा चालक ने दो होमगार्डों को मारी जोरदार टक्क

अंबाला : अंबाला शहर में देर रात क्रेटा का कहर देखने को मिला जहां तेज रफ्तार क्रेटा ने सरकारी बाइक पर सवार दो होमगार्ड के कर्मियों को जबरदस्त टक्कर मार दी और फिर उन्हें 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। दुर्घटना के तुरंत बाद होमगार्ड के जवानों ने इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी, डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची और होमगार्ड के जवानों को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक होमगार्ड जवान के पैर में दो जगह फ्रेक्चर आ गया और एक को कई चोटें लगीं।  पुलिस ने दुर्घटना करने वाली क्रेटा को कब्जे में लेकर बलदेव नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button