554 ग्राम गांजे सहित आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 09 जून, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराध मामलों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विकास(24) वासी विनय नगर सैक्टर 91 फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों ले प्राप्त सूचना से थाना पल्ला के एरिया विनय नगर में गांजा बेचते हुए काबू किया है। आरोपी से मौके पर 554 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 600 ग्राम गांजा दिल्ली मदनपुर खादर में किसा अनजान व्यक्ति से 5000/-रु में प्रयोग करने व बेचने के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में भी थाना पल्ला व सराय ख्वाजा में नशा तस्करी व शराब तस्करी के 3 मामले दर्ज है। जो माननीय अदालत में विचाराधिन है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button