क्राइम ब्रांच कैट और चांदपुर पुलिस चौकी की टीम ने घर से नाराज होकर निकली 21 वर्षीय युवती को मुंबई से तलाश कर किया परिजनों के हवाले

Faridabad/Rakesh Kumar : डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी सरजीत सिंह और चांदपुर पुलिस चौकी की टीम ने घर से लापता युवती को मुंबई से तलाश करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल को फरीदाबाद के छायंसा थाने में गुमशुदगी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की 16 अप्रैल से घर से लापता थी जो घर से नाराज होकर चली गई थी। उन्होंने अपनी लड़की को ढूंढने की बहुत कोशिश की परंतु उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हुई। उन्होंने अपने आसपास की जगह, दोस्तों, रिश्तेदारों, साथियों से भी संपर्क किया परंतु उन्हें उसकी कोई खोज खबर नहीं मिली। इसके पश्चात लड़की के परिजनों ने लड़की की तलाश के लिए पुलिस से गुहार लगाई। लड़की के परिजनों की शिकायत पर थाने में मुकदमा दर्ज करके लड़की की तलाश के लिए टीम गठित की गई और क्राइम ब्रांच कैट को सूचित किया गया। क्राइम ब्रांच कैट और चौकी की टीम ने तकनीकी तथा गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लड़की के मुंबई में होने का पता लगाया और वहां जाकर उसे सकुशल बरामद कर लिया। लड़की के परिजनों के सामने बैठाकर लड़की से बातचीत की गई जिसमें सामने आया की लड़की किसी बात को लेकर अपने परिजनों से नाराज थी जो इसी के चलते वह घर से चली गई थी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद लड़की को उसके परिजनों के हवाले किया गया जिसपर उसके परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button