वाहन चोरी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेन्ट्रल की टीम ने मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार आरोपी पर वाहन चोरी के 10 मुकदमें है दर्ज

Faridabad/Rakesh Kumar : 14 जून, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेन्ट्रल की टीम ने आरोपी को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सागर(24) त्रिखा कॉलोनी बल्लबगढ़ का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रो से प्राप्त सूचना से चोरी की मोटरसाइकिल सहित डीपीएस चौक के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मोटरसाइकिल को सेतपुर पल्ला एरिया से चोरी किया था। आरोपी मोटरसाइकिल को बेचना चहाता था। आरोपी पर वाहन चोरी के 10 मुकदमें थाना पल्ला, मुजेसर, आदर्श नगर, सदर बल्लबगढ़, छायंसा, सेक्टर-17, शहर बल्लबगढ़, सेक्टर-58 में दर्ज है। जिनमें से कुछ में आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुका है। कुछ का खुलासा पूछताछ के दौरान हुआ है। आरोपी से एक अन्य वाहन चोरी के मामले में 5000/-रु बरामद किए गए है। आरोपी प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है। आरोप थाना आदर्श नगर के मुकदमें में बेल जम्पर है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button