देसी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar :10 जून, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने देसी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सैफ उर्फ छोटे बिल्ला कॉलोनी गांव धौज का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गांव धौज फतेहपुर तगा रोड से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना धौज में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे व जिंदा रोंद को 8000/-रु में नंहू में किसी अनजान व्यक्ति से शौक के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button