देशी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 05 मई, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 प्रभारी की टीम ने आरोपी को देशी कट्टा व जिंदा रोंद सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कपिल(27) गांव दीघौट पलवल का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाख टीम मुख्य सिपाही सत्यवान, कृष्ण व सिपाही मनोज और रविन्द्र ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से रेलवे रोड बल्लबगढ़ से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देशी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शहर बल्लबगढ़ में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर पूर्व में 15 मुकदमें लूट,चोरी, स्नैचिंग,अवैध हथियार, हत्या के प्रयास के पलवल में दर्ज है। आरोपी देशी कट्टे को किसी व्यक्ति से वारदात में प्रयोग करने व अपने बचाव के लिए 8000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।




