दुकान में चोरी करने व वाहन चोरी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 14 जून, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने घरों में चोरी करने व वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शिवम(22) इंद्रा कॉलोनी सेक्टर-7 का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने दुकान से 2 जोडी सोने के कुण्डल व 6000/-रु नगद चोरी करने के मुकदमें में गिरफ्तार मुजेसर एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी से 5200/-रु नगद व एक जोडी सोने के कुण्डल बरामद किए गए है। आरोपी ने एक जोडी सोने के कुण्डल को किसी रास्ते में जाते हुए व्यक्ति को 18000/-रु में बेच दिए। जिसमें से आरोपी ने बाकि के पैसे नशे में खर्च कर दिए। आरोपी से एक ऑटो चोरी करने के मामले का खुलासा हुआ है। आरोपी ने ऑटो को शहर बल्लबगढ़ एरिया से चोरी किया था। जिसमें आरोपी से ऑटो मुजेसर सीएनजी पम्प के पास से बरामद किया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button