देसी कट्टे सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 10 जून, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राहुल(28) गांव सगापुर जिला मथुरा उत्तर प्रदेश हाल एसी नगर झुग्गी कोतवाली का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से समयपुर चुंगी राजीव कॉलोनी से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को मथुरा बस स्टैण्ड किसी अनजान व्यक्ति से 3000रु में वारदात के समय भय बनाने के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में 5 मुकदमें चोरी के दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।




