अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने आरोपी को देशी कट्टा व जिंदा रोंद सहित किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर- 65 प्रभारी की टीम ने देशी कट्टे सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तयीब खान उर्फ आमिर गांव दोताना मथुरा का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-62 आशियाना फ्लैट के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देशी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद हुआ है। आऱोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देशी कट्टे व जिंदा रोंद को कोसी बस स्टेण्ड किसी अनजान व्यक्ति से 6000/-रु में हवाबाजी के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।




