वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियो को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने सीएनजी ऑटो सहित किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 02 मई, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-65 प्रभारी की टीम ने वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियो को ऑटो सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में सैदुल शेख(22) और मिठू उर्फ आशिफ(27) का नाम शामिल है। आरोपी सैदुल शेख सुभाष चौक नंगला गाजीपुर व आरोपी मिठू उर्फ आशिफ बोस्टल जेल के पास फरीदाबाद का रहने वाला है। दोनों आरोपियो को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से नहर पुल बीपीटीपी के से ऑटो सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ऑटो को नीलम चौक के पास से बेचने के लिए चोरी किया था। दोनों आरोपी पहले भी थाना कोतवाली व सारन के चोरी के मुकदमें में जेल जा चुके है। दोनों आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button