580 ग्राम गांज सहित आरोपी को अपारध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 04 मई, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियो की धर पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 प्रभारी की टीम ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी त्रिपुरारी उर्फ संजू(35) निवासी सरपंच चौक नगला पार्ट -2 सारन का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से रेड कर सारन चौक से काबू किया है आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 580 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना सारन में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करीब 1 महिने से गांजा बेचने का काम करता है। आरोपी गांजा को मदनपुर खादर में किसी व्यक्ति से 6000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी पहले केले बेचने का काम करता था। जो काफी नुकसान होने पर आरोपी ने नशा बेचने का काम शुरु किया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button