टेलिग्राम टास्क के बहाने ठगी करने के मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने अरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद:- बता दे कि ग्रीन फिल्ड वासी महिला ने साइबर थाना NIT में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसके पास व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम जॉब के लिए मैसेज आया जिसके बाद उसे एक टास्क दिया जिसके बदले उसको 150 रू दिये गये। जिसके बाद ठगों के द्वारा उसे टेलिग्राम ग्रुप से जोडा गया और बताया गया की आगे टास्क यही दिये जाएगे। जिसके बाद शिकायतकर्ता को होटल को रिव्यू करने का टास्क दिया और उसके पास टास्क के लिए 650 रू भेजे गये। जिसके बाद उसे पैड टास्क के लिए कहा गया और विभिन्न टास्क के बहाने शिकायतकर्ता से 1,86,100/- रूपये ठगों ने अपने खाता में डलवाये। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश वासी बारडा, महेन्द्रगढ, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। पुछताछ में सामने आया कि आरोपी नरेश ठगों के लिए खाता उपलब्ध करता था तथा खातों को ऑपरेट करता था। आगे पुछताछ में पता चला कि आरोपी जयपुर में रहता था और वही पर एक बकरी फार्म चलाता था। आरोपी को पुछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।




