घर से लापता 06 वर्षीय नाबालिक लडकी को पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने मात्र 3 घंटे में तलाश कर किया परिजनों के हवाले

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त NIT कुलदीप सिंह के द्वारा दिए गए दिशा- निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए थाना सुरजकुण्ड की दयालबाग पुलिस टीम ने घर से लापता नाबालिक लडकी को तलाश कर परिजनों के हवाले करने का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी दयालबाग में एक 06 वर्षीय नाबालिक लडकी के घर से निकल जाने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस चौकी प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लडकी की तलाशी के लिए एक टीम बनाई। नाबालिक लडकी के संबंध में पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना देकर सभी थाना व चौकी को सूचित किया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिक लडकी को दयालबाग एरिया से करीब 3 घंटे में तलाश कर परिजनों के हवाले किया है। परिजनों को हिदयात दी कि अपने बच्चो का ख्याल रखे। लडकी के परिजनों ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button