शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस थाना सराय ख्वाजा की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त सैन्ट्रल जसलीन कौर के द्वारा आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना सराय ख्वाजा की टीम ने शराब तस्करी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी कुवरपाल(42) गांव भन्देमऊ जिला माती उतर प्रदेश हाल मोल्डबन्द दिल्ली का रहने वाला है। आरोपी को थाना पुलिस टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से युनिवर्सल हस्पताल बाई पास रोड सैक्टर 37 के पास से काबू किया है।

आरोपी की तलाशी लेने के दौरान प्लास्टिक कट्टे से 100 पव्वा शराब देशी मार्का FRESH MOTTA मसालेदार बरामद हुए थे। आरोपी के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में शराब तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देशी शराब को ठेको से फुटकार में खरीद कर फुटकर में अधिक पैसे में बेच कर मुनाफा कमाना चहाता था। आरोपी प्राइवेट नौकरी करता था, आरोपी की नौकरी छुट गई है। आरोपी के साथ पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button