सेक्टर 58 थाने की टीम ने 8 साल से चोरी के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी पीओ को किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : फरीदाबाद डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए सेक्टर 58 थाना प्रभारी अनूप सिंह की टीम ने 8 साल से चोरी के मुकदमे में फरार चल रहे हैं आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विकास है जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है। वर्ष 2016 में सेक्टर 58 थाने में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी लेकिन आरोपी पुलिस से बचने के लिए ठिकाने और पहचान बदल बदल कर रह रहा था। इस मामले में आरोपी को अदालत द्वारा पियो घोषित किया गया था।पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button