चोरी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार, आरोपी से चोरी का मोबाईल फोन बरामद

Faridabad/Rakesh Kumar : 31 मई, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर प्रभारी जितेन्द्र की टीम ने मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार निवासी कब्रिस्तान के पास बुलंदशहर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों व तकनीकी माध्यम से आरोपी को सराय मार्किट रोड से काबू किया है। आरोपी से मोबाईल फोन बरामद कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 25 मई की रात को मोबाईल फोन को एक रेहडी वाले से चोरी किया था। आरोपी अभी 15-20 दिन पहले फरीदाबाद आया था जो अब यहा फुटपाथ पर ही रहता है। आरोपी पहले उत्तर प्रदेश में गार्ड की नौकरी करता था। नौकरी छुट जाने पर वह नौकरी की तलाश में फरीदाबाद आया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button