यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कमर्शियल उपयोग करने वाले 45 ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1207 वाहन चालकों के चालान काटकर लगाया 9.55 लाख रुपए का जुर्माना

फरीदाबाद: डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के मार्गदर्शन व एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 45 ट्रैक्टर चालकों सहित 1207 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि यातायात यातायात पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमें खेती के काम के अलावा कमर्शियल उपयोग में लिए जाने वाले ट्रैक्टर या जिन ट्रैक्टर चालकों के पास लाइसेंस या अन्य कागजात नहीं थे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। इसमें 45 ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जिसमें 25 ट्रैक्टर कंपाउंड किए गए हैं तथा 20 ट्रैक्टरों का चालान काटा गया है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1207 वाहन चालकों का चालान काट कर 9.55 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वाहन चालकों को जागरूक करते हुए पुलिसकर्मियों ने कहा कि ट्रैक्टर ट्रॉली का उपयोग खेती के कार्यों के में लिया जाता है
परंतु कुछ लोग इसका कमर्शियल उपयोग करते हैं जो कि कानून के तहत प्रतिबंधित है इससे कई बारी सड़क सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो जाता है क्योंकि ट्रैक्टर ट्रॉली में कुछ लोग बहुत अधिक वजन लेकर चलते हैं जिसकी वजह से सड़क दुर्घटनाएं घटित होने का खतरा रहता है। यातायात नियम यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। सड़क पर यात्रा कर रहे यात्री पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए उक्त ट्रैफिक नियमों का पालन करें। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए तैनात है इसलिए सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि वह यातायात नियमों का पालन करें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button