तभी बदमाशों ने मारी गोली, मरीन ड्राइव पर फोटो खींच रही थी महिला कांस्टेबल, राजधानी में ठाय-ठाय

Crime News. राजधानी के मरीन ड्राइव पर एक महिला कांस्टेबल अपनी सहेली के साथ फोटो खींच रही थी. इसी दौरान बदमाशों ने गोली मार दी. फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. बिहार की राजधानी पटना के मरीन ड्राइव पर बुधवार रात करीब 10 बजे पटना पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही पम्मी खातून और उसकी दोस्त और सब इंस्पेक्टर शबाना आजमी मरीन ड्राइव गई थी. जहां दोनों फोटो खींच रहीं थीं. तभी अचानक उन्हें गोली लग गई. हालांकि, किसने और क्यों गोली चलाई है, यह किसी को पता नहीं है.

घायल महिला कांस्टेबल पम्मी खातून पटना पुलिस लाइन की एचआरएमएस में कार्यरत है. वह अपनी दोस्त और पूर्णिया में कार्यरत शबाना आजमी के साथ फोटो और वीडियो ले रही थी. इसी क्रम में पम्मी के बाएं हाथ में गोली लगी है. महिला कांस्टेबल का कहना है कि टारगेट कर उसे किसी ने गोली मारी है.

NEWS SOURCE : lalluram

Related Articles

Back to top button