नागरिकता को लेकर हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई, राहुल गांधी ब्रिटिश हैं या नहीं?

राहुल गांधी की नागरिकता मामले को लेकर आज हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई होगी. पिछली सुनवाई में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था. जिस पर कोर्ट ने 25 नवंबर की तारीख दी थी. अट्टाउ रहमान मसूदी और आशीष विद्यार्थी इस मामले की सुनवाई करेंगे. बता दें कि रायबरेली लोकसभा से निर्वाचन को चुनौती देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में 3 महीने पहले एक जनहित याचिका दायर की गई थी. जिसके याचिकाकर्ता का दावा है कि उनके पास ऐसे दस्तावेज और ब्रिटिश सरकार के कुछ ई-मेल हैं, जिनसे ये साबित हो कि राहुल गांधी एक ब्रिटिश नागरिक हैं.

Related Articles

Back to top button