इस दिन रहेगा हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम… बरते सावधानी, बस में सफर करने वालों के लिए अहम खबर

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रेस सचिव व सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया कि सिरसा डिपो में सांझा मोर्चा के आह्वान पर 24 जनवरी की हड़ताल को लेकर गेट मीटिंग की गई। बैठक की अध्यक्षता सिरसा डिपो के सांझा मोर्चा के पृथ्वी सिंह चाहर, सीता सिंह, मोहन लाल सहारण, रिछपाल सिंह संधू ने की और मंच संचालन चमन लाल स्वामी ने किया।

चाहर ने बताया कि सरकार जो हिट एंड रन का काला कानून लेकर आई है यूनियन उसका पूरा विरोध करती है। चाहर ने बताया कि कर्मचारियोंं की मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं होती और सांझा मोर्चा को वार्तालाप के लिए नहीं बुलाती तो राज्य कमेटी बैठक बुलाकर 24 जनवरी की हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल देगी। सांझा मोर्चा ने आह्वान किया है कि 24 जनवरी को पूरे प्रदेश भर में चक्का जाम किया जाएगा

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button