ये कप्तान बना इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर, IPL में लगी 20 करोड़ 50 लाख की बोली

आईपीएल 2024 ऑक्शन का आगाज हो चुका है। जहां क्रिकेटरों की धुआंधार बोली लग रही है वहीं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस  आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने।  पैट कमिंस, सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा उनका  बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था।

PunjabKesari

कमिंस पर पहली बोली चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने बोली लगानी शुरू की और दोनों केबीच 4.80 करोड़ रुपए तक बोली लगी. इसके बाद आरसीबी गेम में आ गई और चेन्नई 7.60 करोड़ रुपए तक बोली में रही। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने एंट्री की और   अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मार ली। इस तरह कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने और उन्हें हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपए में खरीद लिया।

इसके अलावा भारतीय खिलाड़ी हर्षल पटेल का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था और उन पर पहली बोली गुजरात टाइटंस ने लगाई इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी बोली लगानी शुरू कर दी और अंत में पंजाब किंग्स ने बाजी मारते हुए हर्षल पटेल को 11.75 करोड़ रुपए में खरीद लिया।

वहीं, दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर गेराल्ड कोएट्जी का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था और उन्हें मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा। भारत के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा. शार्दुल का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये था। वहीं अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई 50 लाख में बिके. उन्हें गुजरात टाइटंस ने खरीदा।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button