इस सरकार ने केवल झूठ की राजनीति की है जवान और किसान दोनो ही है परेशान : मनधीर मान 

Faridabad/Rakesh Kumar : पलवल के सिहोल गांव में फूलडोर मेले का आयोजन किया गया जिसमे बतौर मुख्यातिथि कांग्रेस नेता मनधीर सिंह मान ने शिरकत की , वहा मौजूद सरदारी ने मान का फूलमाला सहित पगड़ी बांध कर स्वागत सत्कार किया। मान ने अपने संबोधन में वहां मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार सवाल फरीदाबाद की जनता है आप सभी का साथ बहुत जरूरी हैं।
सांसद कृष्ण पाल गुर्जर ने फरीदाबाद का हाल बुरा कर दिया है फरीदाबाद में एक भी विकास के कार्य नहीं हुए हैं। शहर की बात की जाए तो शहर में हर जगह से सड़के टूटी हुई है कचरो के ढेर लगे हुए हैं बीमारियां पनप रही है और यह सरकार आंख मूंदकर बैठी है।
मान ने आगे कहा कि चाहे किसी को भी इस चुनाव में मौका मिले उसके साथ आप तन मन से जुड़ जाए क्योंकि इस बार फरीदाबाद की तस्वीर बदलनी बहुत जरूरी है और विकास बहुत है । इस सरकार ने तो झूठ बोलने और लूटने का काम किया है झूठ और कपट से इस सरकार ने ना केवल जनता बल्कि किसान और जवान को भी परेशान किया है।
मान ने कहा की इस सरकार ने पूरी ड्रामेबाजी की है कभी थाली तो कभी ताली बजवाकर काम चलवा रही है। वही मोहना गांव में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे किसानों का जिक्र करते हुए कहा की इस सरकार में इतने लंबे धरने चल रहे है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है क्या कभी कांग्रेस सरकार में इतने लंबे धरने चल है।

Related Articles

Back to top button