टेलिग्राम टास्क के नाम पर 54,000/-रू की ठगी, एक महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Faridabad : बता दें कि साइबर थाना सैंट्रल में कृष्णा कॉलोनी, फरीदाबाद वासी महिला ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि ठगों द्वारा उसे टेलिग्राम पर कुछ टास्क करने को दिये गये। पहले टास्क के बदले उसे 180 रू दिये गये और फिर उसे पैड टास्क करने के लिए दिया गया, जिसके लिए ठगों ने उससे 54,000/-रू ऐठ लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए पलवल वासी एक महिला मिथिलेश (काल्पनिक नाम), कृष्ण सिंह (22) वासी प्रकाश कॉलोनी, पलवल हाल राजीव नगर, पलवल व विशाल (22) वासी कोसी, उ.प्र. को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपित महिला और कृष्ण दोनों फरीदाबाद में एक साथ जॉब करते है, कृष्ण ने महिला का खाता लेकर अपने दोस्त विशाल को दिया था, जिसने इस खाता को टेलिग्राम के माध्यम से आगे ठगों को दे दिया।
आरोपित महिला को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया वहीं कृष्ण व विशाल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button