चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी को थाना तिगांव पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त बल्लबगढ़ अनिल कुमार के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल चल रहे आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना तिगांव पुलिस टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सन्नी (26) निवासी बालमीकि बस्ती तिगांव का रहने वाला है। आरोपी को पुलिस टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से तिगांव बस स्टैण्ड के पास से चोरी के सामान electric wire, keyboard, crocking set, पर्द extension wire इत्यादि सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी के सामान को बेचने की नियत से लेकर जा रहा था। आरोपी ने सामान को तिगांव की मार्किट कमेटी के कार्यालय से 24 जून की रात को चोरी किया था। आरोपी नशा करने का आदि है। आरोपी ने नशे की पूर्ती के लिए चोरी की वारादात को अंजाम दिया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।




