पीजीआई में तोड़ा दम, पड़ोसियों से परेशान बुजुर्ग ने निगला जहर

जींद: हरियाणा के जींद के विकास नगर में कथित रूप से पड़ोसियों से तंग होकर एक बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की पहचान रणधीर (68) के तौर पर की गयी है । उन्होंने बताया कि शहर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button