अवैध नशा बेचने के अलग- अलग मामलो में दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad : पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 व अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने दो आरोपियों को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 06 अक्टूबर को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए दलीप कुमार वासी नंगला एनक्लेव पार्ट 2 NIT फरीदाबाद को 510 ग्राम गांजा सहित नगंला एनक्लेव पार्ट 2 से काबू किया है वहीं अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने बंटी वासी न्यू सब्जी मंडी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद को 222 ग्राम गांजा सहित डबुआ कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध संबधित थाना में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button