अवैध रूप से मांस ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार

35 किलो मांस और मोटरसाइकिल बरामद, सूरजकुंड थाना पुलिस की कार्रवाई

भावना कौशिश,फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सूरजकुंड पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मांस ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 35 किलो मांस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहेल उर्फ कुतरु तथा साकिब के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना सूरजकुंड पुलिस को सूचना मिली थी कि इंतजार गार्डन सूरजकुंड रोड पर मांस पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां दो युवक सड़क पर पड़े मांस को एकत्रित करते हुए मिले, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही काबू कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मोटरसाइकिल पर सलम्बा नूंह से मांस लेकर दिल्ली बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button