अलग-अलग मामलों में दो वाहन चोर गिरफ्तार, 2 मोटरसाईकिल बरामद

फरीदाबाद: पुलिस उपयुक्त अपराध मुकेश कुमार के दिशा निर्देश में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर 65 व अपराध शाखा AVTS की टीम ने वाहन चोरों को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने कार्रवाही करते हुए आरोपी शिवम वासी शास्त्री कॉलोनी सेक्टर-19 फरीदाबाद को चंदावली पुल के पास से व अपराध शाखा AVTS की टीम ने सलामुदीन वासी सोफता जिला पलवल फतेहपुर तगा रोड़ से को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया आरोपी शिवम, सलामुदीन दोनो नशा करने के आदी है पैसे की जरूरत और नशा पुर्ति के लिए वाहन चोरी को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों पर पूर्व में भी मामले दर्ज है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button