दो वाहन चोर गिरफ्तार, 3 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा, अपराध शाखा AVTS की टीम ने चोरी की 2 मोटरसाइकिल व एक ऑटो किया बरामद

Faridabad : पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा AVTS की टीम ने दो वाहन चोरो को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तुषार वासी भाखरी फरीदाबाद ने थाना डबुआ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह किसी काम से लेजर वैली पार्क सूरजकुण्ड गया था। जहां से किसी नामपता नामालूम व्यक्ति ने उसकी मोटरसाइकिल चुरा ली थी। जिस पर थाना डबुआ में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा AVTS की टीम ने मिथुन(25) व टीटू(19) वासी धौज फरीदाबाद को गिरफ्तार कर मामले से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों से चोरी के दो अन्य मामलों का खुलासा हुआ है। जिनसे चोरी की एक और मोटरसाईकिल व एक ऑटो बरामद किया गया है।
आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button