करनाल में अंत्योदय सम्मेलन में करेंगे शिरकत, हरियाणा के दौरे पर पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

करनाल : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के दौरे पर पहुंचेंगे। अमित शाह 2 नवंबर को हरियाणा के करनाल जिले में पहुचेंगे। वह करनाल में आयोजित होने वाले अंत्योदय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। करनाल में एक बड़ा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

बता दें कि हरियाणा सरकार के 9 साल पूरे हो चुके हैं और अगले साल लोकसभा चुनाव हैं। अभी लोकसभा में हरियाणा में 10 की 10 सीट बीजेपी के पास है। पर ये 10 की 10 सीट 2024 में रहे, इसके लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। प्रदेश सरकार 9 साल पूरे होने पर हरियाणा में एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है जिसका नाम अंत्योदय सम्मेलन रखा गया है। इस कार्यक्रम का हरियाणा सरकार की तमाम योजनाओं का मंच से बखान किया जाएगा और इन योजनाओं का लाभ ले रहे अलग-अलग जिलों के लोग यहां पहुंचेंगे। वहीं गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर यहां पहुंच रहे हैं।

इस कार्यक्रम के जरिए 2024 के लिए हरियाणा में अपना चुनावी बिगुल बजा देगी BJP

इस कार्यक्रम को लेकर करनाल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीटिंग के बाद सांसद संजय भाटिया ने उच्च अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना किया और तैयारियों का जायजा लिया। तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। बहराल बात साफ है कि भले ही इस कार्यक्रम का नाम अंत्योदय सम्मेलन रखा गया हो पर इस कार्यक्रम के जरिए बीजेपी 2024 के लिए हरियाणा में अपना चुनावी बिगुल बजा देगी।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button