वर्ष 2013 के अवैध हथियार के मामले में फरार चल रहे आरोपी पीओ को सीकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : फरीदाबाद डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए सेक्टर 58 थाना प्रभारी अनूप सिंह के मार्गदर्शन में सीकरी पुलिस चौकी की टीम ने अवैध हथियार के मामले में फरार चल रहे आरोपी पीओ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मुस्ताक जो फरीदाबाद के धोज़ का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2013 में अवैध हथियार अधिनियम के धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था परंतु जमानत पर बाहर आने के पश्चात आरोपी अदालत से गैर हाजिर रहने लगा। माननीय अदालत द्वारा आरोपी को वर्ष 2017 में पीओ घोषित किया गया था। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रहा था जिसे सीकरी पुलिस चौकी की टीम ने पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपराधिकृत किस्म का व्यक्ति है जिसके खिलाफ हत्या का प्रयास, षड्यंत्र, गौ संरक्षण अधिनियम, अवैध हथियार, लड़ाई झगड़ा इत्यादि के 7 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button