गिरेबान पकड़कर यात्री को पीटा, वीडियो वायरल, Barauni-Lucknow Express में TTE ने दिखाई गुंडई

लखनऊ: भारतीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा के दौरान ट्रेन में व्यवस्था को सुधारने की बड़ी- बड़ी बात करते हैं लेकिन उनके ही कर्मचारी सरकार की लुटिया डुबाने में लगे है। ऐसा ही ताजा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो रेलवे की पोल खोल कर रख दी है।

PunjabKesari
दरअसल,  बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस (15203) में TTE  (ट्रेवेलिंग टिकट एग्जामिनर) टिकट चेकिंग के दौरान युवक की जमकर पिटाई कर रहा है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक टिकट होने की बात कर रहा है लेकिन टीटीई कानून की मर्यादा को भूल खुद गुंडई पर उतारू हो गया और यात्री पर जमकर थप्पड़ों की बरसात कर दी।

वहीं वायरल वीडियो को लेकर ट्वीटर पर यूजर आरोपी टीटीई के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है। लोगों का कहना है कि टीटीई को पिटाई का कोई अधिकार नहीं है। कुछ लोगों का कहना है कि यात्री की कोई गलती थी अगर तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती थी लेकिन जिस तरह से युवक की पिटाई की है यह निंदनीय है। आरोपी टीटी के खिलाफ रेल मंत्री से कार्रवाई की मांग की है। अब बड़ा सवाल है कि क्या इस टीटीई के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है, या फिर अधिकारी जांच के नाम पर खानार्पूति कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देते है। फिलहाल मामले को लेकर अभी तक कोई भी अधिकारिक बयान नहीं आया है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button