कांग्रेस कैंडिडेट लिस्ट पर विज ने ली चुटकी, ‘रात में होते हैं काले काम’

अंबाला : बहुत इंतजार के बाद देर रात आखिरकार कांग्रेस की लिस्ट जारी हो ही गई। इस पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री व अंबाला छावनी से भाजपा के उम्मीदवार अनिल विज ने चुटकी ली और कहा कि दुनिया के सारे काले काम रात को ही होते है, इसलिए इनकी जैसी करतूते है उसी समय अनुसार इनकी लिस्ट रात को जारी की है। विज ने कहा कि अब और तब में कोई फर्क नहीं पड़ता। इसके लिए उनके सामने चाहे भूपेंद्र सिंह हुड़्डा आ जाए या राहुल गांधी खुद आ जाए।

वहीं हिमाचल के शिमला में मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद को लेकर हरियाणा पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें है। चाहे हिमाचल, चाहे कर्नाटक है। सब जगह ये तुष्टिकरण की नीति पर चल रही है जो देश के लिए बहुत घातक है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button