विजिबिलिटी हुई कम…स्कूली बच्चे ठंड से प्रभावित, यमुनानगर में भारी धुंध व कोहरा

हरियाणा के यमुनानगर में आज भारी धुंध व कोहरे के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विजिबिलिटी इतनी कम है कि सामने से आता वाहन दिखाई नहीं दे रहा। वाहन चालक फाग लाइट जलाकर कछुआ चाल से वाहन चलाने को मजबूर हैं। स्कूल में जाने वाले बच्चे इस कड़कती ठंड में प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों को स्कूल ले जाने वाले वाहन चालक एवं अभिभावक भी इस भारी धुंध व कोहरे और ठंड के चलते परेशान हैं।

PunjabKesari

वाहन चालकों का कहना है कि इस मौसम की सबसे अधिक ठंड व धुंध आज पड़ी है। जिसके चलते काफी मुश्किल पेश आ रही है ।

यमुनानगर जिला एक तरफ यहां उत्तर प्रदेश के साथ लगता है वहीं दूसरी तरफ हिमाचल, उत्तराखंड के साथ सटा हुआ है। यमुनानगर से होकर ही यमुना बहती है। जिसके चलते ठंड का व धुंध का प्रकोप इस इलाके में अन्य इलाकों से अधिक रहता है। वाहन चालकों को भी सलाह दी जाती है कि मजबूरी में बाहर निकले तो सभी नियमों का पालन करें, फॉग लाइट जलाकर निकले।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button