मगहर महोत्सव में करेंगे शिरकत, 600 जोड़ो को देंगे आशीर्वाद, कल संतकबीरनगर आएंगे CM योगी

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) कल यानी 3 फरवरी को संतकबीर नगर (Sant Kabir Nagar) में आ रहे है। सीएम जहां पर जारी मगहर महोत्सव (Maghar Festival) के समापन सत्र में हिस्सा लेंगे। वहीं, महोत्सव में आयोजित सामूहिक शादी में 600 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे और महोत्सव का समापन करेंगे। जिसको लेकर तैयारियां की गई है। सीएम के आगमन से पहले सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।

बता दें कि 28 जनवरी से तीन फरवरी तक चलने वाले मगहर महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत कर सकते हैं। सीएम योगी दोपहर दो बजे मगहर महोत्सव में हिस्सा लेने आयेंगे। 2.30 से 3.30 बजे तक सामूहिक विवाह में शामिल होंगे। नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीष देने के उपरांत मगहर महोत्सव का समापन भी करेंगे। उसके बाद दोपहर 3.35 बजे रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज यानी 2 फरवरी से शुरू होगा। इस बजट सत्र में योगी सरकार अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सफल क्रियान्वयन और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में उपलब्धियों के बखान के साथ शुरू करना चाहेगी। वहीं मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में पांच फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट प्रस्ताव पेश करेंगे।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (ramlala pran pratishtha) के बाद 11 दिनों में करीब 25 लाख श्रद्धालुओं ने नए मंदिर में भगवान श्रीराम का दर्शन-पूजन किया और 11 करोड़ रुपये से अधिक का दान दिया। यह जानकारी मंदिर ट्रस्ट की ओर से दी गयी। मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि पिछले 11 दिनों में दान पेटियों में करीब आठ करोड़ रुपये जमा हुए हैं, जबकि चेक और ऑनलाइन के जरिए करीब 3.50 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button