Ambala : मामला जान आप भी हो जाएंगे हैरान, नशे में धुत्त Driver ने इलाके में कर दिया अंधेरा

अंबाला : अंबाला में देर रात मानव चौक पर नशे में धुत्त टेम्पो ट्रैवल चालक ने टेम्पो ट्रैवल बिजली के ट्रांसफार्मर में घुसा दी। हादसे की वजह से ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया और पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई लेकिन बड़ा हादसा जरूर टल गया। हादसे में टेम्पो ट्रैवल चालक को मामूली चोटें आई है। जिसे हादसे के तुरंत बाद लोगों ने मदद कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि चालक नशे में है और उसके मुंह पर चोट आई हैं।

वहीं बिजली विभाग के लिए भी बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई जिन्हें कई घण्टे इलाके की बिजली दुरुस्त करने में लगे। दरअसल शम्भू बार्डर का रास्ता 11 महीनों से बंद है जिससे ट्रैफिक शहर के बीच से होकर गुजर रही है और अंबाला हिसार हाईवे व पंजाब जाने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल हो रहा है। जिसकी वजह से इलाके में जाम की समस्या तो रहती है, वहीं हादसे भी आए दिनों हो रहे हैं। जिससे अंबाला वासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button