पढ़कर आप रह जाएंगे दंग, पानीपत में घर में खाना बनाते समय हुआ ये बड़ा हादसा

पानीपत : पानीपत जिले के रसलापुर गांव में चूल्हे पर खाना बनाते समय हादसा हो गया। यहां चूल्हे के पास रखी थिनर की बोतल फट गई, जिससे थिनर छलक कर खाना बना रही सास-बहू पर गिर गया। बहू की गोद में सवा महीने का बच्चा था, थिनर उसके ऊपर गिर गया। जिससे तीनों आग की चपेट में आ गईं। चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों को आग से दूर किया। उनके कपड़ों में लगी आग को बुझाया। इसके बाद तीनों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

शकील ने जानकारी देते हुए बताया कि वह रसलापुर गांव का रहने वाला है। घटना रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। मेरी पत्नी शबनम और बहू चूल्हे पर खाना बना रही थीं। मेरी बहू की गोद में सवा महीने का पोता भी था। वे अक्सर मिट्टी के चूल्हे में आग जलाने के लिए थिनर का इस्तेमाल करते थे। रविवार शाम को भी उन्होंने ऐसा ही किया। इस्तेमाल करने के बाद थिनर की बोतल चूल्हे के पास रख दी। इसी दौरान आग की गर्मी से बोतल फट गई। इसमें करीब 1 लीटर थिनर था। जो उन तीनों पर गिर गया। जिसके बाद आग ने तुरंत उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button