जीत की हैट-ट्रिक लगाने वाले गजेंद्र सिंह शेखावत को बधाई देने पहुंचे युवा उद्योगपति अल्फा अभिराशी ग्रुप के डायरेक्टर आशीष जैन व अभिषेक जैन

aridabad/Rakesh Kumar : हाल के लोकसभा चुनावों में राजस्थान के जौधपुर लोकसभा क्षेत्र से जीत की हैट-ट्रिक लगाने वाले भाजपा उम्मीदवार गजेंन्द्र सिंह शेखावत(पूर्व जलशक्ति मंत्री) को जीत पर हार्दिक बधाई देने के लिए प्रसिद्व युवा उद्योगपति अल्फा अभिराशी ग्रुप के डायरेक्टर आशीष जैन और अभिषेक जैन दिल्ली स्थित उनके आवास पर गए और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर आशीष जैन ने कहा कि गजेंन्द्र सिंह शेखावत का अपने क्षेत्र के लोगों के साथ जुड़ाव का ही कारण है जो जोधपुर की जनता ने तीसरी बार उन्हें विजयी बनाया है। गजेंन्द्र सिंह शेखावत हमेशा लोगों के सुख दुख में कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़े रहे और क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए वे दिन रात लगे रहें। अभिषेक जैन ने कहा कि लोकसभा चुनाव नतीजों के यूं तो कई संदेश है लेकिन एक बात शीशे की तरह स्पष्ट है कि नरेन्द्र मोदी जी की विश्वसनीयता का मुकाबला नहीं किया जा सकता है। यह जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, और कल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मोहर है। नरेंद्र मोदी देश के लोगों के दिलों पर राज करते हैं तभी तो लोगों ने दिल खोलकर उनके नाम पर वोट डाला।

Related Articles

Back to top button