नेशनल हाईवे पर अजरौंदा से नीलम चौक की तरफ जाने वाली नीलम फ्लाईओवर की एक साइड निर्माण कार्य (रिपेयर) के चलते 23 सितंबर से रहेगी बंद

फरीदाबाद – डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के दिशा निर्देश पर यातायात पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है जिसमे नेशनल हाईवे पर अजरौंदा से नीलम चौक की तरफ जाने वाली नीलम फ्लाईओवर की एक साइड निर्माण कार्य (रिपेयर) के चलते 23 सितंबर से बंद रहेगी।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि एफएमडीए द्वारा नीलम फ्लाईओवर की अजरौंदा से नीलम चौक जाने वाली साइड पर 23 सितंबर से रिपेयरिंग की जाएगी जिसके चलते अजरोंदा फ्लाईओवर की एक साइड पूर्णतया बंद रहेगी। यातायात पुलिस द्वारा फ्लावर की दूसरी साइड को दो हिस्सों में बांटकर वाहनों के आने व जाने की व्यवस्था की गई है। यात्रियों से अनुरोध है कि सड़क निर्माण के चलते अपनी मंजिल को सुगम बनाने के लिए यातायात पुलिस के द्वारा जारी कि गई एडवाईजरी का पालन करें।

कृपया सभी वाहन चालक ध्यान दें और अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए एडवाइजरी के मुताबिक अपना अल्टरनेटिंग मार्ग चुने। यात्री अपनी सुविधा अनुसार बाटा, ओल्ड या बड़खल फ्लाईओवर का उपयोग करें तथा फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें

यदि कुछ समझ में ना आए या कोई क्लेरिफिकेशन हो या यातायात में किसी भी तरह की परेशानी के लिए 9582200138/0129-2225999 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button