बच्चो संग खेलते हुए 12 साल की बच्ची की थम गईं सांसें, अब मासूम बच्चों पर भी हार्ट अटैक का झपट्टा

औरैया: देशभर में हार्ट अटैक से मौत का सिलसिला जारी है. अब मासूम बच्चों पर भी हार्ट अटैक का झपट्टा शुरू हो गया है. औरैया में 12 साल की बच्ची अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी. इसी दौरान अचानक गिरते ही मौत हो गई पूरा मामला औरैया के दिबियापुर का है. कक्षा 5 की छात्रा और मिठाई कारोबारी संजय की बेटी परी घर मे बच्चों के संग खेल रही थी. अचानक हार्ट अटैक आया और बच्ची गिर पड़ी. परिवार के लोग आनन-फानन में हॉस्पिटल ले गए. डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.फिलहाल बच्ची की मौत की वजह डॉक्टरों ने हार्ट अटैक बताई है. पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है. पीएम के बाद मौत के कारण और स्पष्ट हाे जाएगा l
NEWS SOURCE : lalluram




