ड्राइवर सहित 2 की मौत, दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई मुर्गियों से भरी पिकअप

महेंद्रगढ़ : हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव खातौद के आरपीएस स्कूल से थोड़ा आगे मुर्गियों से भरी पिकअप गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में ड्राइवर सहित दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शवों को गाड़ी से बाहर निकाला।

PunjabKesari

मृतकों की पहचान 22 वर्षीय वीरान निवासी बिहार व 21 वर्षीय अरमान जिला खैर यूपी के तौर पर हुई है। गुरुग्राम के आरिफ ने बताया कि वह एक गाड़ी पर हैल्पर है। उनकी तीन पिकअप गाड़ियां सुबह राजस्थान के चिड़ावा से मुर्गियां भरकर गुरुग्राम के लिए चली थी। वह दूसरी गाड़ी में बैठकर आगे चल रहा था। पीछे आ रही गाड़ी से फोन पर संपर्क था। सुबह उनकी गाड़ी से संपर्क नहीं हुआ तब वह वापस महेंद्रगढ़ की तरफ आए तो उनके साथ चल रही पिकअप पेड़ से टकराई मिली। हादसे में गाड़ी में सवार ड्राइवर व हैल्पर की मौत हो गई।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button